- स्वच्छ भारत अभियान के तहत कूड़ा उठाने के लिए खरीदी गई एक एसी गाड़ी का उपयोग निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस गाड़ी के तेल, मेंटीनेंस और ड्राइवर के वेतन का भुगतान नगर पंचायत कर रही है।
- नगर पंचायत द्वारा पीर वाले तालाब के पास वार्ड 4 में 15 लाख रुपये खर्च कर पांच दुकानें बनवाई गईं। इन दुकानों की नीलामी मात्र 11-11 हजार रुपये में कर 500 रुपये प्रतिमाह किराए पर दे दिया गया।
- नगर पंचायत ने वाटर कूलर के नाम पर टेंडर निकाले जाने के बाद एक ही वाटर कूलर की धरोहर राशि जमा कराई गई। बावजूद इसके 20 वाटर कूलर का भुगतान कर दिया गया।
- राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए खरीदे गए एक पिलर की बाजार में कीमत 3.50 लाख रुपये है, जबकि इसके लिए चहेते ठेकेदार को 22 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
शुरू कर दी है जांच
मंडलायुक्त कार्यालय के निर्देश पर शिकायतों की जांच शुरू कर दी है। जांच कब तक पूरी होगी, अभी नहीं बताया जा सकता है।
- संदीप भागिया, एसडीएम, सदर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/