भाजपा नेता के सोशल मीडिया अकाउंट बंद
भाजपा नेता द्वारा कमेटी के चार करोड़ रुपये लेकर भाग जाने के मामले में कमेटी डालने वाले व्यापारियों व लोगों में हड़कंप मचा है। बताया गया कि करीब 150 से अधिक व्यापारियों के कमेटी के पैसे लेकर भाजपा नेता फरार हुआ है। जब व्यापारियों व लोगों ने उक्त नेता से सोशल मीडिया पर संपर्क साधने का प्रयास किया तो अकाउंट भी बंद मिले। भाजपा नेता के भागने के मामले में पुलिस बेखबर है।
मुझे इस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं है। मैं मीटिंग में हूं। मामले की जांच कराई जाएगी।
- संजीव दीक्षित, सीओ, दौराला
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/