फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: मेरठ में हाजीपुर से शुरू होगा गंगा एक्सप्रेसवे, जानें- क्या है पूरा प्लान

Thu, 27 Aug 2020 12:28 PM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • अमर उजाला ने हाजीपुर से ही एलाइनमेंट की खबर की थी प्रकाशित
  • यूपीडा ने वेबसाइट पर अपलोड किया प्लान
  • 12 चरणों में बनेगा, 48 किलोमीटर का होगा पहला चरण
विज्ञापन
मेरठ-बुलंदशहर हाइवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा एक्सप्रेसवे को 12 चरण में बनाया जाएगा। इसकी जानकारी यूपीडा ने अपनी वेबसाइट पर बुधवार को अपलोड कर दी है। मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर स्थित हाजीपुर गांव से शुरू होगा। यह पहला चरण होगा। हालांकि, इसकी अभी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जा रही है।

विज्ञापन


मेरठ में पिछले कई महीनों से एलाइनमेंट को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। पहले इस एक्सप्रेसवे को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से शुरुआत किया जाना था। अब जो प्रस्तावित एलाइनमेंट जारी किया गया है उसमें हापुड़ रोड पर स्थित हाजीपुर गांव से शुरू किया जाना है। इसी गांव से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें चरण को शुरू करके जेनुद्दीनपुर तक बनाया जाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। इससे धन की भी बचत होगी। 

पहला चरण मेरठ से ही होगा शुरू
गंगा एक्सप्रेसवे के पहले चरण में हाजीपुर (मेरठ) से चंदनीर (हापुड़) तक 48 किमी तक बनाया जाएगा। इसके बाद अन्य 11 चरण शामिल हैं। जिसमें से तीसरे चरण मिर्जापुर दुगर (अमरोहा) से नगला बराह (बदायूं) तक 50 किमी की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार हो चुकी है। इस डीपीआर को यूपीडा ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेसवे : तीसरे चरण की तैयार हुई डीपीआर
अमर उजाला ने अपने 11 अगस्त के अंक में जेनुद्दीनपुर (मेरठ-दिल्ली मार्ग) से हाजीपुर के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के चरण से ही गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने की खबर प्रकाशित की थी। जिसमें एनएचएआई अधिकारियों ने भी कहा था कि यूपीडा के अधिकारी हमसे संपर्क में हैं। वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित पैकेज में इसके पहले चरण की शुरुआत हाजीपुर से ही की जाएगी। तीसरे चरण की डीपीआर तैयार हो गई है।

यह भी पढ़ें: कवाल कांड मामूली झगड़े ने दंगों की आग में झोंक दिया था पूरा जिला, उस दर्द को कभी याद नहीं करना चाहते ग्रामीण

विज्ञापन

ये जिले जोड़े जाएंगे
- मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज।

गंगा एक्सप्रेस वे का चरणवार ब्योरा
1. हाजीपुर (मेरठ) से चंदनीर (हापुड़)                              48.871 किमी
2. चंदनीर (हापुड़) से मिर्जापुर दुगर (अमरोहा)                  30.100 किमी
3. मिर्जापुर दुगर (अमरोहा) से नगला बराह (बदायूं)            50.600 किमी
4. नगला बराह (बदायूं) से बिनावर (बदायूं)                        52.100 किमी
5. बिनावर(बदायूं) से दरी गुलाऊ (शाहजहांपुर)                  46.700 किमी
6. दरी गुलाऊ (शाहजहांपुर) से उबरिया खुर्द (हरदोई)         52.900 किमी
7. उबरिया खुर्द (हरदोई) से इकसई (हरदोई)                     52.400 किमी
8. इकसई (हरदोई) से रैयामऊ (उन्नाव)                             50.200 किमी
9. रैयामऊ (उन्नाव) से सरसो (उन्नाव)                                53.100 किमी
10. सरसो (उन्नाव) से तेरुखा (रायबरेली)                            51.800 किमी
11. तेरुखा (रायबरेली) से नौढ़िया (प्रतापगढ़)                       52 किमी
12. नौढ़िया (प्रतापगढ़) से  जुदापुर दंडो ( प्रयागराज)             53.047 किमी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें