फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला EXCLUSIVE: रईसजादों की कोठियों में चल रहा सेक्स रैकेट, बुलाई जाती हैं विदेशी लड़कियां

Tue, 18 Jun 2019 02:49 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ शहर के वीआईपी इलाके में रईसजादों की कोठियों में सेक्स रैकेट का गंदा धंधा चल रहा है। विदेशी लड़कियां तक कोठियों में बुलाई जाती हैं। पैसा कोठी में जमा कर लड़कियों को ले जाने की भी इजाजत है। अमर उजाला ने शहर के पॉश इलाकों में चल रहे सेक्स रैकेट का सोमवार को स्टिंग किया। सेक्स रैकेट चलाने वाला एक आरोपी एलआईसी से रिटायर्ड अधिकारी तो दूसरा होटल मालिक बताया गया। इनकी पुलिस से भी जबरदस्त सेटिंग है, जिनकी छत्रछाया में यह धंधा पनप रहा है।

विज्ञापन

 
साकेत में एक सरकारी कर्मचारी की कोठी है, जहां लड़कियां आती हैं। कोठी में विदेश से भी लड़कियां आना बताया गया। यह धंधा आबूलेन स्थित अपनी कोठी में इंश्योरेंस कंपनी से रिटायर्ड अधिकारी ऑपरेट कर रहा है। रिपोर्टर आबूलेन पहुंचा और रिटायर्ड अधिकारी की कोठी का दरवाजा खटखटाया। करीब 60 साल के वृद्ध आए और कहा, अंदर आ जाओ। कोठी में दो महिलाएं और तीन साल का एक बच्चा था। बोले, कैसे आए हो। रिपोर्टर ने कहा, क्या है आपके यहां पर। रिटायर्ड अधिकारी ने कहा कि हमारे यहां सारी सुविधाएं हैं, जैसा चाहो, वैसा माल मिलेगा। बस फिर क्या था, वह रिपोर्टर को एक कमरे में ले गया, जहां लड़कियों की मानो नुमाइश लगी थी। इस बातचीत की वीडियो अमर उजाला के पास है। 

विदेशी लड़कियां भी हैं...
रिटायर्ड अधिकारी बोला, विदेशी लड़कियां भी हैं... मगर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। इसके बाद रिपोर्टर बहाना बनाकर कोठी से बाहर आया और रिटायर्ड अधिकारी से दूसरी जगहों पर कोठियों में चलने वाले सेक्स रैकेट के बारे में पूछा। ज्यादा कुरेदने पर उसने शास्त्रीनगर में व्यापारी की कोठी का पता बता दिया। रिपोर्टर ने यह सब अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। उसके बाद रिपोर्टर शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट पहुंचा। यहां एक व्यापारी की कोठी पर पहुंचा। यहां भी किसी तरह कोठी के अंदर गया, तो सेक्स रैकेट चलता मिला। यहां भी लड़कियों की नुमाइश लगी थी। इसे भी रिपोर्टर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो से तीन हजार रुपये में करते हैं सौदा 
कोठा संचालिका और दलालों के गठजोड़ से शहर की पॉश कॉलोनियों में यह धंधा पनप रहा है। स्कूल-कालेजों की लड़कियां भी इसमें धकेली जा रही हैं। स्टिंग में खुलासा हुआ कि सेक्स रैकेट चलाने वाले दलाल ग्राहकों से दो-तीन हजार रुपये में सौदा करते हैं। लड़की के साथ अपनी कोठी या फिर दूसरे दलाल की पॉश कॉलोनी में कोठी उपलब्ध कराई जाती है।

पुलिस करेगी कार्रवाई
पॉश कॉलोनी में सेक्स रैकेट चलता मिला तो पुलिस कार्रवाई करेगी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट भेजकर छापेमारी कराई जाएगी। इस मामले में कतई लापरवाही नहीं की जाएगी। - डॉ. बीपी अशोक, एसपी क्राइम

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें