फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान : एक तारीख को लगवाया अंगूठा, 15 दिन बाद भी नहीं मिला पूरा राशन  

Sun, 02 Aug 2020 11:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  •  महिलाओं की शिकायत के बाद पूर्ति विभाग ने शुरू कराई जांच
  •  बागपत नगर, बड़ौत, लुहारी और रोशनगढ़ गांव का मामला
विज्ञापन
सरकारी राशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राशन की कालाबाजारी पर भले ही पूर्ति विभाग कार्रवाई का दावा कर रहा हो, लेकिन जिले में अभी खेल नहीं थम रहा है। विभाग में रोजाना शिकायतें पहुंच रही हैं। उपभोक्ता डीलर पर आरोप लग रहे हैं कि अंगूठा लगवा लिया जाता हैं, लेकिन डीलर राशन वितरण नहीं करता है। यूनिट से कम राशन दिया जाता है। पूर्ति विभाग का कहना है कि जितनी शिकायतें मिली हैं, उनकी जांच चल रही है। शिकायत की गई है कि एक तारीख को उनका अंगूठा लगवाया जाता है, जबकि राशन वितरण 15 दिन बाद होता है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बागपत नगर की  बाहरी बस्ती के वार्ड दो में राशन वितरण करने वाले डीलर पर सवाल खड़े किए हैं। बस्ती की महिला भगवती, संतोष और सुमन का कहना है कि पिछले तीन माह से राशन वितरण में खेल चल रहा है।

कभी उनका अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया जाता तो कभी मशीन खराब बता दी जाती है। डीलर कहता है कि नेटवर्क नहीं है। पूर्ति विभाग तक शिकायत पहुंची तो विभागीय अधिकारियों ने शिकायत करने वालों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


लुहारी गांव की सुषमा ने शिकायत करते हुए कहा कि महीने के शुरूआत में उनके अंगूठा लगवाया जाता है। डीलर की तरफ से कम राशन दिया जाता है। डीलर ने कहा कि बाद में मिलेगा, लेकिन बाद में भा नहीं दिया। मशीन में अंगूठा लगवाने के 15 दिन बाद राशन का वितरण होता है। लुहारी की सुनीता का कहना है कि उनका अंगूठा लगवाया, लेकिन डीलर ने राशन नहीं दिया।

जिला आपूर्ति अधिकारी अभय प्रताप ने कहा जो शिकायतें मिली हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। महिलाओं के बयान दर्ज किए गए हैं। लुहारी गांव के डीलरों पर कार्रवाई हुई है। बागपत और रोशनगढ़ के मामलों की भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें