मेरठ मेडिकल कॉलेज में 37 लोगों ने रक्तदान किया। पल्लवपुरम में कोटपाल हॉस्पिटल में 80 लोगों ने रक्तदान किया। जसवंत राय अस्पताल में 26 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं मेरठ के जिला अस्पताल में 67 लोगों ने रक्तदान किया। मेरठ में कुल 210 लोगों ने रक्तदान किया।
सहारनपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसबीड़ी जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पदमश्री योग गुरु भारत भूषण ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर संजीव मांगलिक, सीएमएस डॉ रमेश चंद्रा, एसीएमओ देवी सिंह डॉक्टर केवी सिंह, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ वीके दत्त, वरिष्ठ सहायक देव कुमार आदि मौजूद रहे। सहारनपुर में अभी तक 100 लोगों ने रक्तदान किया।
150 महादानियों ने किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 150 महादानियों ने रक्तदान किया। श्रीराम कॉलेज में शिविर का उद्घाटन एसएसपी अभिषेक यादव ने फीता काटकर किया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने रक्तदान किया। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने शिविर का निरीक्षण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, संस्थान के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्या प्रेरणा मित्तल और मीडिया प्रभारी रवि गौतम ने प्रमाण पत्र वितरित किए। श्रीराम कॉलेज में 143 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में एनसीसी के सात कैडेटों ने रक्तदान किया। दोनों शिविरों में 150 लोगों ने रक्तदान किया। दोनों जगह 225 लोगों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने क्षमता के अनुसार 150 यूनिट ब्लड लिया। चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने प्रमाण पत्र वितरित किए।
बागपत के अमीनगर सराय में अमर उजाला फाउंडेशन और लायंस क्लब की तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर में 68 लोगों ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। अस्पताल की टीम ने ब्लड बैंक की क्षमता के अनुसार 60 लोगों का रक्तदान कराया। अन्य को जरूरत के अनुसार बाद में बुलाकर रक्तदान कराया जा सकता है। इस तरह कैंप में 60 लोगों ने रक्तदान किया। बागपत में महिलाएं भी रक्तदान करने पहुंची। बिजनौर में 1 बजे तक 60 लोगों ने रक्तदान किया। शामली में डेढ़ बजे तक 52 लोगों ने रक्तदान किया है।
मेरठ यूनिट से शाम 3:30 बजे तक कुल रक्तदान
मेरठ - 199
बिजनौर- 72
शामली - 57
मुज़फ्फरनगर - 150
सहारनपुर - 101
बागपत - 60
टोटल -- 639