कोरोना की चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में यह टीकाकरण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीकाकरण के कारण ही कोरोना की तीसरी लहर कमजोर रही है।
टीकाकरण बढ़ाने की तैयारी
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर और स्कूलों में शिविर लगाकर टीकाकरण करेंगी। बच्चों में टीकाकरण को लेकर उत्साह है, टीकाकरण की गति को और बढ़ाया जाएगा।
और बच्चों को भी करूंगी जागरूक
टीकाकरण बहुत जरूरी है, इससे कोरोना से बचाव होता है। और बच्चों को भी टीके लगवाने के लिए जागरूक करूंगी। - मान्या गोयल
वैक्सीन लगने में कोई परेशानी नहीं हुई
मैंने वैक्सीन लगवा ली है। वैक्सीन लगने में कोई परेशानी नहीं हुई। अब मैं सुरक्षित हूं। - श्रुति
मैंने लगवा लिए टीके
मैंने कोरोना से बचाव की दोनों डोज ले ली हैं। अब डर खत्म हो गया और सुकून महसूस कर रहा हूं। - दीपांशु
दोनों टीके लग गए
दोनों टीके लग गए। बहुत खुशी हुई है। सबको यही सलाह है कि कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवाएं। - ऐश कुमार