क्या कहते हैं लोग
इनरव्हील क्लब शामली की वाइस प्रेसीडेंट एवं समाजसेविका वीना अग्रवाल ने बताया कि पहले भी कोरोनारोधी टीकाकरण में उनकी संस्था का सहयोग रहा है। उन्होंने पूर्व में कई जगह कैंप लगवाकर टीकाकरण कराया है। अब 12 से 14 साल के किशोरों को टीकाकरण चल रहा है। वे अभिभावकों से संपर्क कर इस आयु के किशारों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है।
रोटरी क्लब शामली मिडटाउन की सचिव डॉ. नीलम शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में में उन्होंने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाया गया। अब सरकार ने किशोरों को टीका लगाने का चरण शुरू किया है। कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय टीका है, इसलिए सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपने किशोर उम्र के बच्चों को टीका लगवाएं।
लायनेस क्लब शामली दोआब की अध्यक्ष रश्मि गर्ग ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचना है तो टीका लगवाना जरूरी है। कोरोना ने दूसरी लहर ने कहर बरपाया है। तीसरी लहर में कोरोना का वायरस का असर कम रहा है। इसकी वजह सिर्फ टीकाकरण माना गया है।
यह भी पढ़ें: भाकियू के तेवर: कोतवाली में टेंट गाड़ा तो झुकी पुलिस, दिनभर चला जमकर हंगामा, गिरफ्तारी से भड़का था आक्रोश
ये बोले किशोर
सीएचसी शामली में कोरोनारोधी टीका लगवाने आए मोहल्ला आर्यपुरी निवासी 13 वर्षीय किशोर आदित्य ने कहा कि माता-पिता ने उन्हें टीका लगवाने के लिए कहा है। उसे पता है कि कोरोना से बचाव टीके से हो सकता है। इसलिए टीके की की सुई से उसे कोई डर नहीं लगा।
मोहल्ला काकानगर निवासी 13 वर्षीय आकर्षित ने कहा कि कोरोना को हराना है टीका लगवाना जरूरी है। वह टीका लगवाने के लिए पहले से उत्साहित था। वह इंतजार कर रहा था कि कब उसकी आयु के किशोरों को टीका लगने की शुरूआत होगी। जब उसे पता चला कि टीका लगना शुरू हो गया है तो वह टीका लगवाने पहुंच गया।
मोहल्ला दयानंदनगर निवासी 14 वर्षीय दिव्यांश शर्मा ने कहा कि टीके को लेकर उसे किसी तरह का कोई भ्रम या डर नहीं है। उसे पता है कि टीके से ही कोरोना संक्रमण पर जीत पाई जा सकती है। इसलिए वह बिना किसी झिझक के टीका लगवाने सीएचसी पर आया है।