फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान शिक्षा: आज से शुरू हुईं यूपी बोर्ड की परीक्षा विद्यार्थी बोले- समय मिला कम, पर परीक्षा के लिए तैयार हैं हम  

Thu, 24 Mar 2022 11:04 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में पढ़ाई काफी प्रभावित हुई। ऑनलाइन पढ़ाई हुई, लेकिन पूरी तरह तैयारी करने का समय कम मिला, हालांकि छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा के लिए खुद को तैयार बता रहे हैं। 
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान शिक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में पढ़ाई काफी प्रभावित हुई। कक्षाएं नहीं हुईं। छात्रों को ऑनलाइन पढ़ना पड़ा, लेकिन कनेक्टिविटी ठीक न होने के कारण पढ़ाई सही से नहीं हो पाई। ऐसे में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च यानी आज से शुरू हो रही हैं। हालांकि छात्रों का कहना है कि उन्होंने हार नहीं मानी है। स्कूल की भरपाई करने के लिए पढ़ाई का समय बढ़ाया और अपनी तैयारी में जुटे रहे। 
विज्ञापन


परीक्षा की सूची थोड़ा पहले आती
मेरठ के माधवपुरम निवासी इंटरमीडिएट के साइंस स्ट्रीम के छात्र करण मल्होत्रा ने कहा चुनाव के चलते 15 दिन पहले ही परीक्षा डेट शीट जारी हुई, जबकि हमेशा 45 दिन पहले डेट शीट जारी होती थी। हम परीक्षा की चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। कोर्स जल्दी-जल्दी में पूरा जरूर हुआ है, लेकिन डेट शीट में विषय के हिसाब से छुट्टी अच्छी मिली हैं। इंग्लिश में 6 दिन, गणित के पेपर से पहले 4 दिन की छुट्टी है। इससे हमें तैयारी का मौका मिलेगा।
Trending Videos

स्कूल खुलने के बाद पढ़ाई अच्छे से शुरू हुई
लिसाड़ी गांव निवासी केके कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र सनी ने बताया कि कोरोनाकाल में आनलाइन पढ़ाई से ज्यादा लाभ नहीं मिला। पीडीएफ भेजी गई थी, जो स्कूल खुलने के बाद समझाई गई। सुकून है 70 प्रतिशत कोर्स में से पेपर आएगा। इससे तैयारी करने में आसानी हो रही है। 15 दिन पहले अचानक डेट शीट जारी हुई तो झटका लगा। थोड़ा समय और मिलता तो बेहतर होता।
  
अब सब सामान्य हो गया है 
जीजीआईसी की 10वीं की छात्रा रिमशा का कहना है कि कोरोना के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई में कुछ परेशानी हुई। स्कूल खुलने पर काफी राहत मिली। कोरोना खत्म होने पर सब सामान्य हो रहा है, जिससे पढ़ाई भी ट्रैक पर लौटी है। हम यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

शिक्षिकाओं ने की मदद
जीजीआईसी 12वीं की छात्रा अमरीन का कहना है कि कोरोना के समय आनलाइन पढ़ाई में शिक्षिकाओं ने बहुत मदद की। समझाने के लिए विषय से संबंधित लिंक भी शेयर किया, जिससे पढ़ाई आसान हुई। स्कूल थोड़ा देर से ही सही, लेकिन परीक्षा से काफी पहले खुल गए। जिससे कोर्स पूरा हो गया।

कोर्स पूरा करना चुनौती था
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य पूनम गोयल का कहना है कि चुनाव के बाद परीक्षा तिथि घोषित हुई, लेकिन इससे पहले स्कूलों में कोर्स पूरा करा दिया था। कोरोना के कारण कॉलेज बंद रहे, जिसमें कोर्स पूरा कराना चुनौती जरूर था, लेकिन मुश्किल नहीं था। अतिरिक्त समय देकर स्टाफ ने कोर्स पूरा किया। 

70 प्रतिशत कोर्स में से आएगा प्रश्नपत्र
केके इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह ने कहा कोरोना के चलते स्कूल कम खुले हैं, जिसके चलते कोर्स जल्दी-जल्दी में ही पूरा हुआ है। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों को राहत दी है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए कोर्स के 70 प्रतिशत में से प्रश्न पत्र आएंगे। 10वीं के छात्र सामाजिक विज्ञान व विज्ञान में खास ध्यान रखें, क्योंकि दोनों विषयों में उत्तर पुस्तिका की दो बार जांच होती है। विज्ञान में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी को अलग-अलग पार्ट में लिखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें