फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाल अभियान स्वास्थ्य: बोले किशोर- जान है तो जहान है, कोरोना से बचने को टीकाकरण जरूरी 

Sat, 09 Apr 2022 06:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 12 से 14 साल के किशोरों का टीकाकरण करने पर जोर दिया जा रहा है। किशोरों में टीके को लेकर कोई भ्रम नहीं है। 
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 12 से 14 साल के किशोरों का टीकाकरण करने पर जोर दिया जा रहा है। अभी तक 23 दिन में 22.65 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। हालांकि टीका लगवाने के लिए आने वाले किशोरों में उत्साह है। उनमें टीके को लेकर कोई भ्रम नहीं है। उनका कहना है कि जान है तो जहान है। इसलिए कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाना जरूरी है।

विज्ञापन


16 मार्च से 12 से 14 साल के किशोरों को टीके लगाने की शुरूआत हुई थी। शुक्रवार को 1786 किशोरों को टीके लगे हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 13129 किशोरों को टीके लगे हैं। इस आयु के 57963 किशोरों को टीके लगाने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें:  बड़ा खुलासा:  एके-47 के शौकीन हैं पश्चिमी यूपी के सुपारी किलर, अब तक 15 हुईं बरामद, खादी और खाकी का भी कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

23 दिन में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 22.65 प्रतिशता टीकाकरण हुआ है। टीका लगवाने के लिए किशोरों में किसी तरह की झिझक या डर नहीं है। उनमें टीके को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। किशोरों से बातचीत की गई तो उनका कहना है कि जान है तो जहान है। कोरोना से बचने के लिए टीका ही सुरक्षा कवच है, इसलिए टीके से क्या घबराना। सभी टीका लगवाएंगे तभी कोरोना हारेगा।

ये बोले किशोर
शहर के मोहल्ला साकेत कालोनी निवासी अर्णव वशिष्ठ का कहना है कि यह सभी जानते है कि जान है तो जहान है। इसलिए कोरोना से बचने के लिए सभी को टीका लगवाना चाहिए। टीका ही इस बीमारी से बचने का सुरक्षा कवच है। उसे टीका लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। टीका लगवाने के दौरान न उसे सूंई  से डर लगा और न ही वैक्सीन को लेकर किसी तरह का भ्रम है।

मोहल्ला आर्यपुरी निवासी अभिषेक का कहना है कि उसने वैक्सीन का टीका लगवाया है। उसे कोई परेशानी नहीं हुई। कोरोना से बचना है तो टीका लगवाना जरूरी है। यह उसे और उसके अभिभावकों को पता है। टीके को लेकर न कोई शंका है और न ही कोई भ्रम है। बस यही बात सही है कि कोरोना से बचने के लिए टीका ही सुरक्षा कवच है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें