फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मॉल की शराब दुकान पर नकली शराब बेचने का आरोप, युवक ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल की शराब दुकान पर नकली शराब बेचने का आरोप, युवक ने किया हंगामा
विज्ञापन

- पैकेजिंग में गड़बड़ी मिलने पर पोर्टल पर की शिकायत, पुलिस और आबकारी विभाग ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित मिलाज मॉल में मिराकी स्पिरिट्स नाम से संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान पर मंगलवार रात नकली शराब बेचने के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। दौराला निवासी एक युवक ने दो दिन पहले दुकान से खरीदी गई द ग्लेनविट 12 ब्रांड की शराब को नकली बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। युवक का आरोप है कि बोतल की पैकेजिंग में गड़बड़ी है। उसने इसकी जानकारी दुकान के सेल्समैन को भी दी थी। इसके बाद मंगलवार को पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर डायल- 112 पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने दुकान पर नकली शराब बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पल्लवपुरम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी आबकारी विभाग को दी। साथ ही दुकान में मौजूद अन्य बोतलों का रिकॉर्ड भी लिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 10 बजे आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दुकान बंद हो चुकी थी। ऐसे में टीम मौके पर जांच नहीं कर सकी।
जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि देर रात पल्लवपुरम स्थित शराब की दुकान में बोतल की पैकेजिंग को लेकर शिकायत मिली है। टीम को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शराब असली है या नकली। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें