फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होटल से लापता युवती की तलाश में केरल रवाना हुई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोकल पुलिस से युवती की तलाश में लेगी मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित होटल में इंटर्नशिप करने आई 20 वर्षीय लापता युवती की तलाश में पुलिस केरल के रवाना हो गई। युवती के मोबाइल की लोकेशन 6 नवंबर को हैदराबाद की आई थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। 8 नवंबर को युवती के मोबाइल की लोकेशन केरल की मिली। पुलिस ने युवती की तलाश के लिए केरल पुलिस से भी संपर्क किया है। उधर, युवती के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से युवती की बरामदगी की मांग की है।
गौतमबुद्धनगर के एक गांव निवासी युवती ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स पूरा करने के बाद मेरठ के एक होटल व रिजॉर्ट में इंटर्नशिप शुरू की थी। वह होटल में ही रहकर ट्रेनिंग कर रही थी। इसी दौरान 31 अक्तूबर को वह अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी थी। परिजनों ने संभावित स्थानों और रिश्तेदारों से भी पता किया था। कोई सुराग न मिलने पर युवती के पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परतापुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश कर रही है। जांच में सामने आया कि युवती की सोनू नामक युवक से दोस्ती थी। पुलिस दोनों के नंबर की डिटेल निकाल रही है। वहीं उनके सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कर रही है। युवती ने होटल मैनेजर के मोबाइल पर वाइस मैसेज भेजकर खुद की लोकेशन हैदराबाद में बताई थी। इसके बाद युवती का मोबाइल बंद हो गया था। दो दिन पूर्व युवती का मोबाइल खुला। यहां मोबाइल की लोकेशन केरल में मिली। पुलिस ने नंबर पर संपर्क किया। मोबाइल खुलते ही तुरंत बंद हो गया। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि युवती की तलाश के लिए टीम को केरल भेज दिया गया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें