फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैस कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, युवक ने किया हंगामा

विज्ञापन
सरूरपुर। गैस एजेंसी पर हंगामा करता युवक। विडियो ग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। सरधना-बिनौली सड़क पर स्थित इंडेन पर गांव नारंगपुर निवासी चेतन ने गैस कनेक्शन के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। युवक पिछले कई महीनों से गैस कनेक्शन के लिए एजेंसी के चक्कर लगा रहा है। कनेक्शन नहीं होने पर युवक ने शनिवार को एजेंसी पर जमकर हंगामा किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

पीड़ित चेतन ने वायरल वीडियो में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया था लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं मिला। पिछले कई दिनों से वह एजेंसी के चक्कर लगा रहा है जबकि उसके दस्तावेज भी एजेंसी कर्मचारी ने गुम कर दिए हैं। बताया कि शनिवार को जब वह एजेंसी पर पहुंचा तो कर्मचारियों ने उसका कनेक्शन बंद होने की बात कही तो युवक ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कनेक्शन के नाम पर उससे 600 रुपये की अवैध वसूली की है। जिसकी आज तक कोई रसीद भी नहीं दी है। इसके बाद युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से समझाकर शांत किया। युवक ने बताया कि वह सोमवार को मेरठ जाकर उच्चाधिकारियों से शिकायत करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें