फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाबा साहब की जयंती पर निकाली जाएगी शोभायात्रा

विज्ञापन
बाबा साहब की जयंती पर शोभायात्रा निकाले जाने के लिए दोनों समितियों की थाने में बैठक। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर समाज उत्थान समिति और डॉ. बीआर अंबेडकर समाज सुधार समिति द्वारा अंबेडकर जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर चल रहे गतिरोध पर विराम लग गया है। दोनों समिति आपसी सहमति से शोभायात्रा निकालेंगी। शनिवार को इस मामले में दोनों समितियों के पदाधिकारियों व समाज के लोगों की बैठक मवाना थाने में एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया की उपस्थिति में हुई। जिसमें काफी देर तक गहमागहमी के बाद निर्णय हुआ कि दोनों समिति आपसी सहमति से एक साथ शोभायात्रा निकालेंगी। बैठक में भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष आदेश वर्मा व डॉ. बीआर अंबेडकर समाज सुधार समिति के अध्यक्ष जयचंद फौजी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें