फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरकारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बनाने का आरोप, मेडा से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। नगर पंचायत लावड़ खास में सरकारी भूमि के दुरुपयोग और अवैध कॉलोनी के निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सैनी ने गंभीर आरोप लगाते हुए मेडा में शिकायत की है। आरोप लगाया कि सरकारी भूमि के समीप स्थित खसरा संख्या 13 में बिना किसी स्वीकृत मानचित्र के बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही है।
विज्ञापन

मोहन सैनी ने बताया कि इस अवैध कॉलोनी में सरकारी भूमि को भी मिलाकर प्लॉट बेचे जाने की आशंका है। आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग अब तक मूकदर्शक बना हुआ है। मोहन सैनी ने मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि अवैध कॉलोनी निर्माण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए और सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें