फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 46वीं रैंक लाने वाली सलोनी जिंदल का सम्मान

विज्ञापन
जानीखुर्द। सलोनी जिन्दल का सीएलएम इंटर कॉलेज में सम्मान करते हुए फोटो स्कूल
विज्ञापन
जानी खुर्द। सीएलएम इंटर कॉलेज जानी में बुधवार को सम्मान समारोह और नवीन सत्र के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाली विद्यालय की पूर्व छात्रा सलोनी जिंदल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने परीक्षा में 46वीं रैंक प्राप्त कर समीक्षा अधिकारी (आरओ) के पद पर चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सलोनी ने इंटर तक की शिक्षा सीएलएम इंटर कॉलेज से प्राप्त की है। अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष डोरीलाल शर्मा ने की। प्रबंधक डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्रा और प्रधानाचार्या कुसुमलता ने सलोनी जिंदल को सम्मानित किया। वहीं, विद्यालय में प्रवेशोत्सव का भी आयोजन किया गया। इस दौरान नवीन सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का पुष्प देकर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों और छात्रों को आश्वस्त किया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें