आदर्श नगर में हुआ विशाल हिंदू सम्मेलन
मेरठ। रविवार को आदर्श नगर कॉलोनी के पार्क में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि साध्वी रजनी दीदी, डॉ. नीरज सिंघल और अनिल गर्ग शामिल हुए। साध्वी रजनी दीदी ने हिंदुत्व के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. नीरज सिंघल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की संघर्षपूर्ण यात्रा पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि अनिल गर्ग ने संघ के पंच परिवर्तन पर चर्चा की। कार्यक्रम में बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनमें गणेश वंदना, नृत्य, और वीर नारियों पर आधारित प्रस्तुतियां शामिल थीं। पर्यावरण संरक्षण पर भी बच्चों ने संदेश दिए। कार्यक्रम का संचालन श्वेता शर्मा ने किया। आयोजन अध्यक्ष डॉ. अक्षय कुमार जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन में विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य रहे। ब्यूरो