फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जुलाई से खुलेंगे सभी बोर्ड के स्कूल, 15 जुलाई तक शुरू करनी होंगी ऑनलाइन कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
छह जुलाई से खुलेंगे सभी बोर्ड के स्कूल, 15 जुलाई तक शुरू करनी होंगी ऑनलाइन कक्षाएं
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए सभी बोर्ड के स्कूल छह जुलाई से खुल जाएंगे। कक्षाएं अभी ऑनलाइन ही चलेंगी। नए सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस संबंध में प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि छह जुलाई से विद्यालयों में नए सत्र की तैयारियां शुरू होंगी। 15 जुलाई तक सभी विद्यालयों को ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुरूप स्कूलों में स्टाल लगवाकर छात्रों के लिए किताबें भी उपलब्धता कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस जमा नहीं करने पर नाम नहीं कटेगा
प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि स्कूलों द्वारा परिवहन शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन अभिभावकों को फीस जमा करनी होगी। सरकारी, गैर सरकारी या निजी क्षेत्र के कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को जिन्हें मासिक वेतन मिल रहा है वे एक-एक महीने की फीस जमा कराएं। यदि अभिभावक आयकर देते हैं तो उन्हें मासिक शुल्क जमा कराना होगा। यदि वे शुल्क जमा कराने में असमर्थ हैं तो वे परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए लिखित प्रार्थना पत्र संबंधित विद्यालय के प्रबंधक या प्रधानाचार्य को देंगे। प्रार्थना पत्र पर स्कूल प्रबंधन सकारात्मक रूप से विचार कर आसान किस्तों में शुल्क लेने की व्यवस्था करेंगे। इसके बाद भी अभिभावक शुल्क जमा नहीं कर पाते हैं तो छात्र को ऑनलाइन क्लास से वंचित नहीं किया जाएगा और न ही उनका नाम विद्यालय से काटा जाएगा।
इन पर करना होगा अमल
- कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हर दिन स्कूल भवन एवं फर्नीचर आदि को सैनिटाइज किया जाएगा।
- शिक्षकों और कर्मचारियों की विद्यालय प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग की जाएगी।
- तापमान सामान्य से अधिक होने पर विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- सैनिटाइजर और हैंडवॉश की रहेगी व्यवस्था।
- शिक्षकों और अभिभावक संघ की बैठक बुलाई जाएगी।
- ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाएगा।
- विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों को वेबिनार के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें