फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट जारी: पश्चिमी यूपी पर मंडराया आतंकी खतरा, पुलिस अफसरों की सभी शहरों पर पैनी नजर

Mon, 12 Jul 2021 10:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी पर आतंकी खतरा मंडरा रहा है। इसको देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं पुलिस-प्रशासन भी पूरी सख्त हो गया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में दो आतंकियाें की गिरफ्तारी के बाद पश्चिमी यूपी पर भी आतंकी खतरा गहराता जा रहा है। इसको देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है, जिसका असर रविवार शाम जनपद में भी देखने को मिला। पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया और वाहनों की तलाशी ली। कांवड़ यात्रा व आगामी त्योहारों के मद्देनजर भी अफसरों की ओर से सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी बढ़ाए जाने के निर्देश जारी हुए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, आतंकी घटनाओं के मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश हमेशा से संवेदनशील रहा है। हाल ही में शामली से आईएसआई का कनेक्शन सामने आने के बाद एक बार फिर संवेदनशीलता कई गुना बढ़ी है। यहां के दो युवक सलीम टुइया और कफील को एनआईए के द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जो कि 17 जून को बिहार के दरभंगा में हुए ब्लास्ट में शामिल थे।

इन गतिविधियों के उजागर होने के बाद सुरक्षा एजेंसिया और ज्यादा चौकस हो गई हैं। कांवड़ यात्रा नजदीक है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन शुरू हो गया है। अलर्ट जारी होने के बाद देर शाम पुलिस भी सक्रिय हो गई। जगह-जगह चेकिंग अभियान चला, जहां संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन


खासकर प्रमुख चौराहो पर सुरक्षा का दायरा बढ़ाया गया। थानेदारों के साथ-साथ सर्किल ऑफिसर तक फोर्स के साथ चेकिंग करते दिखाई दिए। हालांकि साप्ताहिक बंदी के चलते बाजार बंद रहे। सोमवार से शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे स्थान जहां भीड़भाड़ अधिक रहती है, उनके लिए विशेष सुरक्षा प्लान बनाकर काम करने की बात अफसरों ने कही है। शहर के मॉल, बड़े बाजार के अलावा सरकारी प्रतिष्ठानों की भी निगरानी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें