फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी शराब कांड से सहारनपुर में अलर्ट, चार माह पहले हुई थी 80 से ज्यादा लोगों की मौत

Thu, 30 May 2019 12:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

बाराबंकी में जहरीली शराब से हुई 23 लोगों की मौत से सहारनपुर में भी एक बार फिर दहशत की स्थिति बन गई है। जिले भर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी जगह चेकिंग कराए जाने एवं अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


सहारनपुर चार माह पूर्व 80 लोगों से अधिक की मौत का दंश झेल चुका है। बाराबंकी में हुए शराब कांड में बीस से अधिक लोगों की मौत से एक बार फिर सहारनपुर सिहर उठा है। अभी लोग आठ फरवरी को हुए शराब कांड को भूले नहीं है। जिसमें कई परिवार उजड़ गए। रुड़की से लाए गए केमिकल से बनाई गई शराब ने जिले देवबंद, नागल और गागलहेड़ी के 16 गांवों के 80 से अधिक लोगों को मौत की नींद सुला दिया था।

इसी के मद्देनजर बाराबंकी शराब कांड को देखते हुए जिले भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी थाना प्रभारियों को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध शराब की बिक्री करने, बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब कांड में हुई अब तक की कार्रवाई
सहारनपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच के लिए शासन ने एडीजी रेलवे संजय सिंघल की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया। शराब कांड के बाद देवबंद पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ सिंह के अलावा नागल थाना प्रभारी हरीश राजपूत समेत दस पुलिसकर्मियों को एवं आबकारी विभाग के तीन अफसरों के निलंबन की कार्रवाई की गई। पुलिस की ताबड़तोड़ छापामारी में तीन महिलाओं समेत लगभग 50 लोगों के खिलाफ देवबंद, नागल, गागलहेड़ी में रिपोर्ट दर्ज की गईं। गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध किया गया। एक आरोपी साहब सिंह उर्फ लाड्डी पर रासुका की कार्रवाई की गई।

जांच में दोषी मिलने पर होंगे बर्खास्त
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि बाराबंकी शराब कांड के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। चेकिंग कराई जा रही है। सहारनपुर में हुए शराब कांड में अभी जांच चल रही है। जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा, उसे बर्खास्त किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें