फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेल्टा प्लस वैरिएंट की दस्तक, सावधानी बरतने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेल्टा प्लस वैरिएंट की दस्तक पर जिले में भी अलर्ट
विज्ञापन

मेरठ। दूसरी लहर में कोरोना ने प्रदेश पूरे देश में जमकर कहर बरपाया था। दूसरी लहर में वायरस का डेल्टा वैरियंट मिला था, वहीं अब राज्य में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट का मामला भी सामने आने के बाद अलर्ट किया है।
मेरठ से भी जीनोम सिक्वेंसिंग टेस्ट कराए जा रहे हैं। करीब 150 से ज्यादा सैम्पल अब तक जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे जा चुके हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने बताया कि एहतियात जरूरी है। बेवजह बाहर न निकलें। कोरोना वायरस का प्रकोप कम हुआ है, अभी समाप्त नहीं हुआ है। यह अपना स्वरूप भी बदल रहा है। डेल्टा प्लस अधिक घातक बताया जा रहा है।
----
कोरोना के छह और ब्लैक फंगस का कोई मरीज नहीं मिला
मेरठ। कोरोना के बुधवार को छह मरीज मिले। किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। आठ मरीजों की छुट्टी हुई है। सक्रिय केस 73 हैं। इनमें से 26 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 22 होम आइसोलेशन में हैं। बाकी लापता हैं।
5375 सैंपलों की जांच हुई। अब तक 65930 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कुल 57356 की छुट्टी हो चुकी है। वहीं, ब्लैक फंगस का कोई मरीज नहीं मिला है। कुल 334 मरीज मिल चुके हैं, जबकि तीन मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 294 की छुट्टी हो चुकी है। 13 एक्टिव केस हैं। 27 की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

----
सीरो सर्वे: मेडिकल में हो चुकी 20 हजार सैंपलों की जांच
मेरठ। सीरो सर्वे के तहत एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में करीब 20 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है। इनमें मेरठ जिले के कुल 1433 सैंपल भी शामिल हैं। रिपोर्ट लखनऊ भेज दो गई। सूत्रों का कहना है कि अधिकांश में अच्छी एंटीबॉडी मिली है। माइक्रोबायोलॉजी लैब में मेरठ के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद और एटा आदि जिलों के सैंपल की जांच हुई। रिपोर्ट सीधे पोर्टल पर चढ़ाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें