मेरठ में जनसभा में बोलते अखिलेश यादव।
- फोटो : Samajwadi party
समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने सभा स्थल हापुड़ रोड के नजदीक बिजली बंबा बाईपास के पास जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।
अखिलेश यादव ने कहा पश्चिम की हवा ने सब पलट दिया है। पहले ही चरण में हवा ने सब पलट दिया है। भाजपा की फिल्म पहले ही शो में फ्लॉप हो गई है। अब कोई इनकी घिसी पिटी कहानी नहीं सुन्ना चाहता। कोई इनके डायलॉग नहीं सुनना चाहता। ना कोई इन्हें वोट देना चाहता है।