कंकरखेड़ा आंबेडकर रोड मंगल पूरी, रामनगर रोड पर आंबेडकर गेट से लेकर मार्शल पिच तक भगवा रंग के गुब्बारों से सजावट की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां पर शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय है, वह विधानसभा चुनाव को लेकर घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। वहीं कार्यक्रम शुरू ही पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा की व्यवस्था मैं जुट गई है। रात में जहां जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा और पैदल चलेंगे उन प्वाइंटों को भी चिन्हित कर पुलिस की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान नया बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष अमित गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, अंकित, कुलदीप सोम आदि उपस्थित रहे।
150 किलो फूल से होगी पुष्प वर्षा
महाराजा अग्रसेन की ओर से स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे महाराजा अग्रसेन जी और माता लक्ष्मी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित का कार्यक्रम रखा जा रहा है।
महामंत्री अंकित गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए पुष्प वर्षा भी की जाएगी, पुष्पवर्षा के लिये 150 किलो फूल मंगाया गया है। अलग-अलग जगह पर पुष्प वर्षा की जाएगी।
कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का प्लान भी तैयार कर लिया है। ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए कंकरखेड़ा थाना पुलिस औ अधिकारियों ने करीब 85 प्वाइंट बनाए गए हैं। छोटे और बड़े प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। रात में एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ दौराला आशीष शर्मा ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना के दास्ता देखकर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।