फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: असदुद्दीन ओवैसी का भाजपा सरकार पर निशाना, बोले- पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा एनकाउंटर मुस्लिमों के हुए

Sat, 23 Oct 2021 07:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

असद्दुदीन ओवैसी ने मेरठ में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा मुस्लिमों के ही एनकाउंटर हुए हैं।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने शनिवार को मेरठ के किठौर में जनसभा को संबोधित किया। ओवैसी ने कहा कि मुस्लिमों को हमेशा इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा एनकाउंटर भी मुस्लिमों के ही हुए।

विज्ञापन


इसके अलाला उन्होंने बताया कि जेलों में भी मुस्लिमों की संख्या अधिक है। ओवैसी ने कहा सबसे ज्यादा मुस्लिमों के बच्चे स्कूलों से दूर हैं। उन्होंने पार्टी पर भाजपा को सपोर्ट करने के आरोपों पर भी जवाब दिया।

वहीं असदुद्दीन ओवैसी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मुसलमान हमेशा से सपा, बसपा व कांग्रेस को वोट देता आया है। मुस्लिमों के बाप-दादा वोट देते आए हैं, ऐसे ही इस बार भी देंगे। लेकिन मुसलमान इन पार्टियों की गुलामी नहीं करेगा। हमें अपनी सियासी जमीन तैयार करनी है, किसी पार्टी की गुलामी नहीं करनी है। विपक्ष कहता है कि जिंदगी और मौत का सवाल है। लेकिन मुस्लिमों में दो प्रतिशत लोग ही ग्रेजुएट हैं, जबकि अधिकतर मुस्लिम बच्चियां स्कूलों से दूर हैं ये जिंदगी और मौत का मामला नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा प्रदेश की जेलों में 47 फीसदी संख्या मुस्लिमों ही है और पिछले पांच सालों में एनकाउंटर में भी 37 फिसदी मुस्लिम ही शामिल हैं। क्या ये जिंदगी और मौत का मामला नहीं है। उन्होंने कहा पिछले पांच सालों से मुलसमानों को मारा जा रहा है तो कोई सियासी लीडर नहीं आया। 

ओवैसी ने कहा चुनाव आते ही ये मृतकों के परिवार से मिलने जा रहे हैं। कहा कुछ पार्टियां बोल रहीं हैं कि मुस्लिम बंटेंगा तो भाजपा सरकार आ जाएगी। कहा मैं पूछता हूं कि 2014 लोकसभा, 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा व 2019 लोकसभा में मुस्लिमों ने भाजपा को वोट दिया था। उन्होंने स्थानीय नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर पर भी निशाना साधा। कहा कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में जितना विकास होना चाहिए, वो यहां हुआ नहीं है।

सभा में बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी साईस्ता परवीन ने खत से अपना दर्द बयां किया। उन्होंने अतीक अहमद द्वारा लिखा खत सभा को पढ़कर सुनाया। जिसमें प्रदेश की भाजपा सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने के बारे में जानकारी दी। खत पढ़ने के दौरान अतीक की पत्नी बुर्के में नकाब में ही रहीं। उन्होंने सभा के सामने चेहरा नहीं खोला। जो एक चर्चा का विषय रहा। उनके साथ बेटे भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: वर्दी पर दाग: इंस्पेक्टर पति और हेड कांस्टेबल पत्नी के बीच बढ़ा विवाद, दोनों की आय से अधिक संपत्ति के खुल रहे बड़े राज, तस्वीरें

Trending Videos
विज्ञापन

किठौर कस्बे में हापुड़ तिराहे के पास गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज के सामने आज एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। वे रैली को संबोधित करने से पहले पार्षद जुबैर अंसारी के ढबाई नगर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दी। 

हालांकि उन्होंने यहां मीडिया से कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा 28 अगस्त को दिनदहाड़े जुबैर का कत्ल हुआ। अभी तक ठोक दो बाबा की पुलिस ने कातिलों को गिरफ्तार नहीं किया। कहा हम जुबैर के परिवार के साथ हैं, इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

बता दें कि किठौर विधानसभा क्षेत्र में एआईएमआईएम की यह पहली जनसभा है। किठौर विधानसभा क्षेत्र राजनीति का गढ़ है। यह बसपा नेता मुनकाद अली व सपा नेता शाहिद मंजूर का पैतृक गांव है। दोनों नेताओं ने यही से राजनीति की शुरुआत की थी। दोनों की ही मुस्लिम समाज में अपनी-अपनी पकड़ है।

सूत्रों के अनुसार, मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने के लिए किठौर में ओवैसी की सभा का आयोजन किया गया। जिसका जिम्मा पार्टी के किठौर विधानसभा अध्यक्ष गांव रघौती निवासी असजद हयाती, मेरठ के फहीम एडवोकेट और हाजी नौशाद को सौंपा गया था। सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी आखिरी दिन तक भी क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से पहुंचने की अपील करते रहे।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों पर शिकंजा: सोतीगंज में विरोध के बीच आदिल के घर कुर्की की कार्यवाही, भारी पुलिस बल रहा तैनात

रैली में बसपा-सपा के समर्थकों का पहुंचने का दावा
किठौर क्षेत्र में एआईएमआईएम का कोई बड़ा कद्दावर नेता नहीं है। इसके बावजूद किठौर में पार्टी की रैली करना तय किया गया है। किठौर और आसपास के गांवों में ज्यादातर बसपा नेता मुनकाद अली, सपा नेता शाहिद मंजूर और रालोद नेता मतलूब गौड़ के समर्थक हैं। लोगों का कहना है कि ओवैसी की सभा में क्षेत्र से बसपा, सपा और रालोद के समर्थकों के पहुंचने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें