अग्निवीर में भर्ती कराने के नाम पर फर्जी सेना का जवान बनकर ठगी करने वाला अभिषेक शर्मा के सिंडिकेट को जहां एक ओर आर्मी इंटेलीजेंस खंगाल रही है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस अपनी जांच पड़ताल में भी जुटी है। पुलिस ने सीडीआर निकाल ली है ताकि देहरादून के सैन्यकर्मी के अलावा इसकी ठगी के प्लान में कौन-कौन शामिल था। उन पर भी कार्रवाई की जा सके।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा में लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी सेना का जवान मोदीनगर चूना भट्टा निवासी अभिषेक शर्मा को रविवार को जेल भेज दिया था। इसके साथ ही उसने कबूला है कि वह अब तक 70 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। ठगी के शिकार कुछ लोग तो पुलिस के संपर्क में आ गए, जबकि अभी कुछ नहीं आ सके हैं। इस सिंडिकेट में देहरादून में तैनात एक सैन्यकर्मी भी शामिल पाया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की सीडीआर भी निकाल ली है।
पुलिस का मानना है कि अभिषेक और देहरादून में तैनात सैन्यकर्मी के अलावा कई और इसमें शामिल है। जिसके चलते सीडीआर निकाली गई है। सीडीआर में नंबरों की जांच कर उनको पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आर्मी भी अपने स्तर पर गोपनीय जांच कर रही है ताकि सभी आरोपी ट्रेस हो जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें: Meerut: रफ्तार पकड़ रहा रैपिड रेल का 82 किलोमीटर लंबा ट्रैक, मोदीनगर से संजय वन तक 450 पिलर तैयार
एसओ लालकुर्ती नरेश कुमार ने बताया कि अभिषेक शर्मा के किस-किस से संबंध थे। इसके सिंडिकेट में कौन-कौन शामिल था। सब बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Baghpat: होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े कई जोड़े