फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और फायरिंग के बाद थाने में समझौता और फिर मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट और फायरिंग के बाद थाने में समझौता और फिर मारी गोली
विज्ञापन

मेरठ। कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। इस वारदात में पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। शाम को दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई थी। जिसमें पुलिस ने थाने में समझौता करा दिया था। उसके बाद एक पक्ष ने इस वारदात को अंजाम दिया।
मामला करीमनगर थाना कोतवाली का है। मामूली बात पर जाहिद गद्दी और रिहान के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि रिहान पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हवाई फायरिंग की। कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और फिर समझौता करा दिया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पक्ष से सेटिंग कर समझौता कराया है। करीब तीन घंटे बाद रात 9 बजे आरोपी पक्ष के रिहान और उसके भाइयों ने दूसरे पक्ष पर फिर से गोली चला दी। एक गोली दरवाजे में पार होती हुई दूसरे पक्ष के जाहिद के पैर में लगी। सूचना पर फिर से कोतवाली पुलिस पहुंची और घायल को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि रिहान और उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गोली लगी या फिर कुछ और माजरा
जाहिद के पैर में गोली लगने के मामले में पुलिस उलझ गई है। केएमसी में जाहिद का ऑपरेशन नहीं किया गया। उसे रात में की कंकरखेड़ा स्थित रीता अस्पताल रेफर किया गया। जाहिद को गोली लगी है या फिर कुछ और माजरा है। यह बात ऑपरेशन के बाद ही पता चलेगी। हालांकि, पीड़ित परिवार का कहना है कि गोली अभी पैर में फंसी हुई है।
चार गोली चली, पुलिस को मिले खोखे
इंस्पेक्टर कोतवाली देवेश कुमार शर्मा के मुताबिक, आरोपी पक्ष ने जाहिद पक्ष पर चार गोलियां चलाई हैं। चारों खोखे पुलिस को मौके से बरामद हो गए। घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, जिनकी फुटेज लेने में पुलिस जुटी है। पुलिस का दावा है कि गोली दरवाजे को पार करके जाहिद को लगी है। दरवाजे में भी गोली के निशान हैं।
समझौते के बाद आरोपी ने चलाई गोली
मामले में कोतवाली पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है। थाने में बुलाकर दोनों पक्षों के बीच शाम करीब 6 बजे पुलिस ने समझौता करा दिया था। जबकि पीड़ित पक्ष चिल्लाता रहा कि आरोपी फिर से वारदात कर सकता है, लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोप लग रहे हैं कि पुलिस ने साठगांठ कर समझौता कराया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस के खिलाफ भी जांच बैठा दी है। जांच में जो आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें