मेरठ------ कचहरी से सभागार में अधिवक्ताओं की हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे व्यापारी------नीटू
मेरठ। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। साथ ही मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त बैठक की, जिसमें अधिवक्ताओं ने विरोधस्वरूप निर्णय लिया कि मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस दौरान मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व कुमार अग्रवाल, महामंत्री अमित कुमार दीक्षित, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा, महामंत्री कुशान गोयल, जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल की अगुवाई में व्यापारियों ने मेरठ बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन को उनके मांगों का समर्थन करते हुए समर्थन पत्र दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह घटना के विरोध में एकजुट हैं। अधिवक्ताओं का प्रत्येक सहयोग किए जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने गाजियाबाद में हुए लाठीचार्ज को न्याय पालिका की गरिमा और अधिवक्ताओं के सम्मान के विरुद्ध बताया।