फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घुड़सवारी में कॅरिअर बनाने का जज्बा... लाइन में लगे बच्चे-किशोर

विज्ञापन
मेरठ-----कैंट स्थित आरवीसी सेंटर में आयोजित भर्ती में आए अभ्यर्थियों को दिशा निर्देश देते आर्मी
विज्ञापन
14 नवंबर तक चलेगी खुली भर्ती रैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बच्चे और किशोरों में घुड़सवारी में कॅरिअर बनाने का जज्बा दिखाई दिया। सुबह जल्दी आरवीसी सेंटर पर प्रतिभागियों की लंबी लाइन लग गई। सैनिकों ने बच्चों के प्रमाणपत्र चेक किए। छावनी स्थित रिमाउंट वेटरनरी कोर (आरवीसी) सेंटर में ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी (बीएससी) में घुड़सवारी में कॅरिअर बनाने वालों के लिए भर्ती रैली शुरू हुई।
आरवीसी सेंटर में सोमवार से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सहयोग से संचालित बीएससी में प्रशिक्षुओं की भर्ती के लिए भर्ती रैली शुरू हुई। रैली में भाग लेने के लिए रविवार की शाम से ही बच्चों ने मेरठ पहुंचना शुरू कर दिया था। इस रैली में देशभर के आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे भाग लेने के लिए पहुंचे। सुबह चार बजे से बच्चे आरसीवी में रैली आयोजन स्थल पर रिपोर्ट करने पहुंच गए। कागजातों को जांचने के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी में अंतिम रूप से चयनित प्रशिक्षुओं को नि:शुल्क घुड़सवारी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद घुड़सवार बनकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस भर्ती रैली के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा तीन उत्तीर्ण रखी गई है। उसे मेडिकल रूप से फिट होना आवश्यक है। किसी उम्मीदवार के शरीर पर टैटू बना होने पर उसे भर्ती में भाग लेने की अनुमति नहीं है। भर्ती रैली में चयनित उम्मीदवारों को घुड़सवारी प्रशिक्षण के साथ ही कक्षा दस तक की शिक्षा, खान-पान, रहना, बीमा, मेडिकल सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यह भर्ती रैली 14 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें