फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता आत्महत्या मामला: पश्चिमी यूपी में 4 मार्च को वकीलों का कचहरी में तालाबंदी का एलान, नहीं करेंगे न्यायिक कार्य

Tue, 02 Mar 2021 06:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बैठक में शामिल वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में अधिवक्ता ओमकार तोमर आत्महत्या प्रकरण में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं ने चार मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की कचहरी में तालाबंदी करने का एलान किया है। हालांकि इस मामले में पुलिस एक नामजद आरोपी के दो बेटों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं वकीलों में विधायक और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन महावीर सिंह त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि वकीलों की हड़ताल 9 मार्च तक जारी रहेगी। पश्चिमी यूपी के सभी जिलों के अधिवक्तागण अपने-अपने चेंबर बंद कर चार मार्च को कचहरी की तालाबंदी करेंगे। कचहरी के सभी गेटों पर धरना प्रदर्शन करेंगे। उसके पश्चात अपने-अपने जिलों में जिलाधिकारी को मांग पत्र देंगे। आरोपियों को पुलिस का संरक्षण मिला हुआ है और पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिल रहा है।

मंत्रियों का भी करेंगे घेराव
केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित हुआ कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी भी जिले में कोई भी मंत्री आता है तो अधिवक्ताओं द्वारा उनके कार्यक्रम में उनका घेराव कर बहिष्कार किया जाएगा। मेरठ में राज्यपाल एवं उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिनसे भेंट करने का समय लेकर उनको ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात मार्च को लोक अदालत का होगा बहिष्कार
केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन महावीर सिंह त्यागी ने बताया कि सात मार्च को लगने वाली लोक अदालत का अधिवक्ता ओमकार तोमर आत्महत्या प्रकरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा।

नहीं करेंगे न्यायिक कार्य
केंद्रीय संघर्ष समिति के संयोजक सचिन चौधरी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों एवं तहसील बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण चार मार्च को न्यायिक कार्यों से विरत रहकर अपने चेंबरों की पूर्ण तालाबंदी रखेंगे।

प्रदेश में विरोध का करेंगे अनुरोध
समिति संयोजक सचिन चौधरी ने बताया कि अधिवक्ता ओमकार तोमर आत्महत्या प्रकरण में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश को शीघ्र ही पत्र भेजा जाएगा, जिसमें अनुरोध किया जाएगा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में सभी अधिवक्ता एक दिन न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपना विरोध प्रकट करें।

जारी रहा क्रमिक अनशन
नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चल रहा वकीलों का क्रमिक अनशन मंगलवार को ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। अनुभव कौशिक व अंकुर शर्मा के नेतृत्व में किए गए अनशन में मेरठ बार एसोसिएशन के संजय यादव, रवि कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मयंक गुप्ता, गौरव चौहान, विक्रांत गोस्वामी, दाऊद गाजी, चंदन त्यागी, हिमांशु अग्रवाल, तुषार गुप्ता, विक्रम, शिवराज चौहान, विजय त्यागी, सौरभ मावी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें