फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत, बाइक से जा रहे एम्स अस्पताल ऋषिकेश

Mon, 21 Oct 2024 02:17 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे पर वाहन की चपेट में आकर अधिवक्ता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। 
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाइवे पर सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चंदेना कोली गांव निवासी अधिवक्ता रामपाल सिंह (72) की मौत हो गई। अधिवक्ता इलाज करने के लिए देवबंद जा रहे थे, जहां से उन्हें बस द्वारा ऋषिकेश अस्पताल में जाना था।

विज्ञापन


हादसा तल्हेडी बुजुर्ग में बस स्टेंड पर हुआ। सोमवार को सुबह करीब 5:30 बजे चंदेना कोली निवासी अधिवक्ता रामपाल सिंह रामपाल सिंह बाइक द्वारा एम्स अस्पताल ऋषिकेश उत्तराखंड में अपनी आंखों इलाज करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही तल्हेडी बुजुर्ग बस स्टैंड पहुंचे तभी नागल की तरफ से आ रही तेज गति कर ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें अधिवक्ता रामपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को देवबंद सीएचसी भिजवाया। जहां उपचार दौरान उनकी मौत हो गई है।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। अधिवक्ता ने हेलमेट भी पहना हुआ था ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें