फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने हटाई नाव, ग्रामीणों ने कराई सड़क की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने हटाई नाव, ग्रामीणों ने कराई सड़क की मरम्मत
विज्ञापन

हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में भीकुंड गंगा पुल पर आवागमन के लिए प्रशासन की ओर से तीन दिन पहले लगाई गई नाव को हटा लिया गया है। यहां नाव और अवैध रूप से संचालित ट्रैक्टर-ट्राली के चालक द्वारा लोगों से वसूली की जा रही थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
बीती 19 अक्तूबर को गंगा में आई बाढ़ से भीकुंड गंगा पुल को जोड़ने वाली सड़क टूट गई थी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। रविवार को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया था। भीकुंड के ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने नाव लगाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को प्रशासन ने नाव की व्यवस्था करा दी, लेकिन नाव चालक ने लोगों से वसूली शुरू कर दी। बिना अनुमति के ट्रैक्टर-ट्राली संचालक भी लोगों से किराया वसूल रहे थे। यह खबर अमर उजाला ने प्रकाशित की। इसके बाद बुधवार को विभागीय अधिकारियों ने नाव को हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कराई सड़क की मरम्मत
हस्तिनापुर। लोगों की परेशानी को देखते हुए भीकुंड गंगा पुल की बिजनौर को जोड़ने वाली सड़क की बुधवार को ग्रामीणों ने मरम्मत शुरू कराई। भीकुंड गांव के बिरजू, जयपाल, कालू, हरवीर, मिंटू, संतरपाल, संदीप, बिट्टू, केसपाल आदि ने आपसी सहयोग से जेसीबी लगाकर टूटी रोड को ठीक कराया। इसके बाद दोपहिया वाहनों का मार्ग से आवागमन शुरू हो गया। सिर्जोपुर के प्रधान रणवीर सिंह ने बताया कि सड़क की पूर्ण रूप से मरम्मत कराने के लिए विभागीय अधिकारियों से मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें