एडीजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की
- फोटो : अमर उजाला
एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने सोमवार को मुजफ्फरनगर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
वहीं पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर अपने नए कार्यकाल में पुलिस मूवमेंट और अपराध नियंत्रण को अनलॉक वन के परिदृश्य के बीच चुनौती बताया। एडीजी राजीव ससब्बरवाल ने मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए जनपद मुजफ्फरनगर के कप्तान और उनकी कार्यशैली की जमकर सराहना की।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन 5.0 का पहला दिन, कई बड़ी राहतों के साथ ऐसा रहा पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल
एडीजी ने कहा कि लॉकडाउन-4 समाप्त होने के बाद सोमवार से शुरू हुआ अनलॉक-वन पुलिस के लिए एक चुनौती साबित होने जा रहा है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपराध में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके मद्देनजर एक ओर जहां लगातार पुलिस मूवमेंट पर बल दिया जाएगा, वहीं लॉकडाउन से उपजे आर्थिक हालातों के मद्देनजर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा, जो आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे लोग अपराध की तरफ न चले जाएं, इसके लिए उनकी आर्थिक मदद कराने के साथ ही उनके लिए नए अवसर भी उतपन्न किए जाएंगे।
एडीजी ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर जेल से पैरोल पर छोड़े गए सभी बंदियों की भी निगरानी की जाएगी, ताकि वह कानून व्यवस्था के लिए चुनौती न बन सके।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/