फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने मुजफ्फरनगर कोर्ट में दर्ज कराए बयान, मची हलचल

Fri, 16 Oct 2020 02:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
आलिया सिद्दीकी ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से विवाद के चलते उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी शुक्रवार को मुजफ्फरनगर सीजीएम कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंचीं। इस दौरान कड़ी सुरक्षा में उनके बयान दर्ज कराए गए। आलिया ने नवाजुद्दीन व उनके भाइयों और मां के खिलाफ मुंबई में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चला रहा है।

विज्ञापन


बुढ़ाना निवासी फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजली पांडे शुक्रवार को सीजीएम कोर्ट में पहुंचीं। वहां पुलिस ने आलिया के 164 के बयान दर्ज कराए। इस दौरान आलिया ने पत्रकारों से बात करने से स्पष्ट मना कर दिया।

बुढ़ाना इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि बुढ़ाना निवासी फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने कुछ माह पूर्व मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने पति नवाजुद्दीन उनके भाइयों और मां आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वह मुकदमा जांच के लिए बुढ़ाना कोतवाली आ गया था। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस इस मुकदमे की जांच पड़ताल कर रही है। पिछले महीने भी आलिया अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुढ़ाना कोतवाली में पहुंची थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पत्नी के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़, आलिया को भेजा नोटिस

विज्ञापन

मुकदमे के विवेचक एसआई वीर नारायण सिंह ने मुकदमे की वादी आलिया सिद्दीकी के सीजीएम कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए हैं।

यह भी पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी की जासूसी का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन कोरोना काल के चलते बीते सात महीनों से अपने घर बुढ़ाना आए हुए हैं। इन दिनों वह मसूरी में रह रहे हैं। नवाजुद्दीन का पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है। पत्नी आलिया ने उन्हें तलाक का नोटिस भी दे रखा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें