फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: अपराधियों को लेकर बड़ा खुलासा, दूसरे जिलों में ऐसे दे रहे वारदातों को अंजाम

Fri, 16 Oct 2020 01:14 PM IST
कपिल kapil गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ जनपद के 35 अपराधी दूसरे जिलों में कर रहे अपराध
  • पुलिस के डोजियर में हुआ खुलासा, हर थाने पर तैयार हो रहा रजिस्टर
विज्ञापन
एडीजी राजीव सभरवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराधियों ने अपराध करने का तरीका भी बदल लिया है, लेकिन पुलिसिंग पुराने ढर्रे पर ही है। मेरठ के 35 अपराधी दूसरे जिलों में अपराध कर रहे हैं। पुलिस द्वारा बनाए जा रहे डोजियर में इन बदमाशों के नाम सामने आए हैं। एडीजी ने गृह जनपद से दूर अपराध करने वालों की निगरानी के लिए थानों में रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


जेल से जमानत पर छूटने के बाद मेरठ जिले के 78 अपराधी लापता हो गए हैं। उक्त अपराधी अब कहां अपराध कर रहे या फिर सामान्य जीवन काट रहे हैं, इसकी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। पुलिस द्वारा बनाए जा रहे डोजियर में 35 अपराधी पकड़ में आए, जो कि दूसरे जनपदों में अपराध कर रहे हैं। 

पुलिस के मुताबिक, उक्त 35 अपराधियों ने अपराध करने का तरीका भी बदल लिया है, ताकि वह पुलिस की पकड़ में न आए। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर उक्त अपराधियों की कुंडली पहले क्यों नहीं खंगाली। अब एडीजी ने थाने पर रजिस्टर बनवाए हैं। जिनमें दूसरे जिलों में अपराध करने वाले शातिर अपराधी भी अंकित होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में विद्युत विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, एसडीओ समेत कई कर्मचारी घायल

विज्ञापन

डोजियर से पकड़ में आए बदमाश 
पुलिस द्वारा अपराधियों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए डोजियर बन रहे हैं। उसमें अपराधियों का हुलिया, परिवार के संबंध में सारी जानकारी, जेल के दौरान मुलाकात करने वालों और जमानतियों से संबंधित सारी जानकारी डोजियर में होती है। यह पुलिस की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। दूसरी जेलों में अपराधियों के मिलान के दौरान मेरठ जनपद के 35 अपराधी पकड़ में आए। 

शुरू कर दी है मॉनिटरिंग 
दूसरे जनपद में अपराध करने वाले अपराधियों की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। सभी थानों में एक नया रजिस्टर बनाया जा रहा है। जिसमें गृह जनपद से दूर अपराध करने वाले बदमाशों की पूरी जानकारी संबंधित थाना पुलिस के पास होगी। उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था से निश्चित तौर पर अपराध नियंत्रित होगा। - राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें