फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता इनामुलहक ने अमेरिका में बजाया सहारनपुर का डंका, जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

Wed, 18 Sep 2019 12:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अभिनेता इनामुलहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता इनामुलहक ने एक बार फिर सहारनपुर जनपद का डंका बजाया है। अमेरिका के बोस्टन में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इनामुलहक को उनकी फिल्म नक्काश के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इस पर सहारनपुर के रंगकर्मियों ने हर्ष जताया है। 

विज्ञापन


सहारनपुर के मोहल्ला ढोलीखाल निवासी इनामुलहक ने इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर अपने जज्बात जाहिर करते हुए लिखा है कि अवार्ड मिलने पर मन माफिक कार्य करने मेरी 'जिद' हिलोरें मारकर नाचने लगती है, जिद अगर ‘निगेटिव’ हो तो मिटा देती है, ‘पॉजेटिविटी’ हो तो बना देती है। अब तक जो भी हुआ हूं उसी ‘पॉजेटिविटी’ से बना हूं। 

यह भी पढ़ें: इबारत 2018: बॉलीवुड से लेकर विदेशों तक छाए मेरठ के सितारे, भारत की झोली में आए कई अवार्ड्स
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ‘नक्काश’ का निर्देशन अवॉर्ड विनिंग निर्देशक जैग़म इमाम ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में इनामुलहक के अलावा शारिब हाशमी, कुमुद मिश्रा, राजेश शर्मा, गुल्की जोशी, पवन तिवारी, हरमिंदर सिंह अलग, सिद्धार्थ भारद्वाज, शोभना भारद्वाज, सिमला प्रसाद, रवि भूषण भारतीय और अनिल रस्तोगी जैसे कलाकार हैं। नक्काश की कहानी बनारस के एक मुस्लिम कारीगर की है, जो मंदिरों में नक्काशी का काम करता है। बदलते मजहबी हालात और राजनीति उसकी जिंदगी पर कितना असर डालती है, यही फिल्म में दिखाया गया है। इनामुलहक की इस उपलब्धि पर इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोसिएशन (इप्टा) की बैठक में सहारनपुर के रंगकर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। सरदार अनवर और निमिष भटनागर ने इनामुलहक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य का बड़ा कलाकार बताया है। इस मौके पर वीरेंद्र शर्मा, खालिद हसन, फरमान, अब्दुल हक, सतनाम सिंह, योगेश शर्मा, काशिफ आदि उपस्थित रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें