फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क के विवाद में ग्राम प्रधान पर शांति भंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के रानी नंगला गांव के बीच से सड़क निकालने को लेकर ग्राम प्रधान और ग्रामीण पक्ष के बीच विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष की ओर से थाने पर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ग्राम प्रधान को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि रानी नगला गांव में सड़क निकालने को लेकर ग्राम प्रधान सोहनबीर और ग्रामीण राकेश पंवार पक्ष के बीच विवाद हुआ था। विवाद की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद राकेश पंवार पक्ष की ओर से थाने पर तहरीर देकर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने सोमवार को तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान सोनबीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शांति भंग की कार्रवाई की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें