लतीफपुर गांव में पैदल मार्च निकालते थाना पुलिस स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। त्योहारों के सीजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सोमवार को थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गांव लतीफपुर में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। थाना प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की।