फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: चिकित्सक दंपत्ति की बेटियों को बंधक बनाने के आरोपी को भेजा जेल, ये था पूरा मामला

Fri, 02 Apr 2021 07:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

मेरठ के गंगानगर में डॉक्टर की बेटियों को बाथरूम में चाकू की नोक पर बंधक बनाने के आरोपी कंपाउंडर को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कंपाउंडर से पेपर कटर चाकू और उत्तेजक दवा बरामद की है। पुलिस ने बुधवार देर रात कंपाउंडर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, रंगदारी, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: हाथ में पिस्टल और तलवार लेकर डांस का वीडियो वायरल, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


बुधवार रात गंगानगर थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में तैनात कंपाउंडर तपराज ने डॉक्टर की दो बेटियों को बंधक बना लिया था। इन्हें छोड़ने के एवज में तिजोरी की चाबी देने की मांग की थी। ऐसा ना करने पर दोनों बेटियों को मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों बेटियों को बाहर निकाला था। इस दौरान बड़ी बेटी के हाथ में चाकू लग गया था। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में ही गुरुवार दोपहर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें