फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जेल में बंद कुख्यात ने गवाह को दी जान से मारने की धमकी

Wed, 27 Feb 2019 07:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बागपत में काठा गांव के मनोज उर्फ नीटू की हत्या के गवाह एवं बंदपुर ग्राम प्रधान के पति प्रवीण चौधरी को जिला कारागार में बंद कुख्यात विक्की सुन्हैड़ा ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दस दिन बाद विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 

विज्ञापन


बंदपुर की प्रधान मंजू चौधरी के पति प्रवीण चौधरी काठा गांव के मनोज उर्फ नीटू की हत्या में वह मुख्य गवाह है और मुकदमे की पैरवी भी कर रहा है। इसमें गवाही चल रही है। जिला कारागार में बंद विक्की सुन्हैड़ा ने बीते 17 फरवरी को प्रवीण चौधरी को मोबाइल पर धमकी दी। उसने कहा कि जमानत पर बाहर आए रिश्तेदार के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करके ठीक नहीं किया। यदि नीटू हत्याकांड में पैरवी बंद नहीं की तो अंजाम बुरा होगा। हमेशा किस्मत साथ नहीं देगी। अंजाम भुगतने को तैयार रहना।

विज्ञापन

उन्होंने उसी दिन कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रवीण चौधरी ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर दस दिन बाद विक्की सुन्हैड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

यह था मामला -
काठा गांव में मनोज उर्फ नीटू की आठ अगस्त 2013 को रिवर पार्क के पास गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मनोज के चचेरे भाई कमलजीत उर्फ भूरा निवासी काठा ने सुन्हैड़ा गांव निवासी विक्की, उसके बहनोई जसवीर उर्फ जस्सी निवासी सांकरौद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मुकदमे की पैरवी बंदपुर की प्रधान के पति प्रवीण कर रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें