जानलेवा हमले में आरोपी बाल सुधार गृह भेजा
फलावदा। कस्बे में थाने के समीप मामूली कहासुनी के चलते महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार भेजा।
गौरतलब है कि कस्बे में थाने के समीप नैडू चौराहा निवासी जगमोहन की पत्नी कुसुम पर एक किशोर ने जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपी द्वारा गर्दन पर वार किए जाने से महिला लहूलुहान हो गई थी। महिला मेरठ स्थित मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई है। बताया कि महिला के पति जगमोहन ने आरोपी के खिलाफ प्राणघातक हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।