फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक तीरंदाजी का थर्ड स्टेज सलेक्शन ट्रायल क्वालीफाई किया

विज्ञापन
गुरुकुल प्रभात आश्रम के ब्रह्मचारी तीरंदाज विश्वास। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द(मेरठ)। टोकियो ओलंपिक में तीरंदाजी के लिए पुणे में थर्ड स्टेज सलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के विश्वास और कपिल ने क्वालीफाई किया। जिससे आश्रम में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

गुरुकुल में तीरंदाजी कोच विकास शास्त्री ने बताया कि 18 से 22 जनवरी तक पुणे में तीरंदाजी में थर्ड स्टेज सलेक्शन ट्रायल का आयोजन हुआ। जिसमें तीरंदाज विश्वास और कपिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वालीफाई किया। बताया कि कपिल कंकरखेड़ा, मेरठ के रहने वाले हैं उन्हें एशियन गेम्स 2013 में स्वर्ण पदक, राष्ट्रीयस्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक मिले हैं। वहीं, बरेली शहर के रहने वाले विश्वास इस समय सेना में हैं। उन्हें 2009 में लक्ष्मण अवार्ड, 2006 में एशियन गेम्स में तीन पदक मिले हैं। कोच शास्त्री के मुताबिक दोनों ने छठी कक्षा से यहीं तीरंदाजी की विद्या ली। उसके बाद यहीं से ही रेलवे व सेना में चयन हुआ। दोनों वर्तमान में भी गुरुकुल में ही तीरंदाजी का अभ्यास करते हैं। बुधवार को इसकी सूचना मिलने पर आश्रम में खुशी का माहौल छा गया। ब्रह्मचारियों ने शंखनाद किया और मिठाई बांट कर खुशी मनाई।

गुरुकुल प्रभात आश्रम का ब्रह्मचारी तीरंदाज कपिल।- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें