फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिता से खोपड़ी उठाकर तंत्र क्रिया करने का आरोप, थाने पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
राेहटा। थाना क्षेत्र के पूठखास गांव में स्थित श्मशान घाट में युवक के शव की जलती चिता से शव की खाेपड़ी को निकालकर तंत्र क्रिया करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए श्मशान घाट से एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि आरोपी का साथी खोपड़ी लेकर भाग गया। माैके से तंत्र क्रिया का सामान भी मिला है। आरोपियों पर कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने करीब एक घंटे थाने पर धरना दिया। सीओ के कार्रवाई के आश्वासन पर वह वापस लौटे।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर पूठखास गांव निवासी मनीष पाल (25) पुत्र नेपाल सिंह पाल की कैंसर की बीमारी से ग्रस्त होने के कारण मौत हो गई थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शाम को परिजन चिता की अग्नि को देखने के लिए श्मशान घाट पहुंचे, तो चिता के पास दो युवक लोगों को आता देख मौके से भागने लगे। लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी खेतों के रास्ते भाग गया। आरोप है कि आरोपी अपने साथ चिता के अंदर से निकाली गई युवक की खोपड़ी लेकर भाग गया। चिता के पास लोगों ने पान का पत्ता, पांच तरह की मिठाई, सिंदूर व अन्य सामग्री देखी। इससे उन्होंने तंत्र क्रिया की आशंका हुई। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें