फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में कंप्यूटर क्लास जाते समय छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी साहिल खान को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा ने आरोपी के डर से कंप्यूटर क्लास जाना छोड़ दिया था। आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अभद्र मेसेज कर रहा था।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी क्षेत्र के युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी बहन कंप्यूटर क्लास जाती थी। वहां खैरनगर निवासी दूसरे समुदाय का साहिल खान नाम का युवक उसके साथ छेड़छाड़ करता था। बहन ने विरोध किया तो इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अभद्र मेसेज करने लगा। वह धमकी देता था कि मैं खान हूं। किसी से नहीं डरता। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें