यहां देर रात सपा नेता ने एक युवक को गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले शुभम और अंकित गुप्ता के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसे लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी अंकित सपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन अंकित अभी तक फरार है।
मोदीपुरम के पल्लवपुरम में सोमवार देर रात एक युवक को पड़ोसी व्यक्ति ने गोली मार दी। इसको लेकर हंगामा हो गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।पुलिस के मुताबिक पल्लवपुरम फेज-2 निवासी शिवम उर्फ लुक्का का पड़ोसी अंकित गुप्ता से मामूली बात पर विवाद चल रहा है। सोमवार देर रात दोनों में फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि अंकित गुप्ता ने शिवम पर गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली शिवम के पेट में लग गई।
पढ़ें : यूपी: कोठा संचालिका के सिर से तमंचा सटाकर मारी गोली, मौत
पुलिस ने बताया कि आरोपी अंकित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अंकित सपा पार्षद का चुनाव लड़ चुका है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/