फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला बीएलओ से अभद्रता मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
बीएलओ के साथ मारपीट करने वाला आरोपी राजु उर्फ लतिल पुलिस हिरासत में। (स्त्रोत पुलिस) परीक्षितगढ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गांव अमीनाबाद उर्फ बड़ा गांव में बुधवार को एसआईआर के तहत वेरिफिकेशन के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता, मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने गांव निवासी आरोपी राजू को गिरफ्तार लिया। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
थानाध्यक्ष सुदीश सिंह ने बताया कि बीएलओ सविता अमीनाबाद उर्फ बड़ा गांव के परिषदीय विद्यालय में सहायक शिक्षिका हैं। वह गांव में बीएलओ का कार्य कर रही हैं। गत बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे बीएलओ सविता गांव के ही राजू उर्फ ललित पुत्र सुशील के घर पहुंची और एसआईआर फार्म का वेरिफिकेशन करने की बात कही। इस पर राजू ने फार्म भरने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि राजू ने बीएलओ के साथ अभद्रता करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में महिला के हाथ में चोट आई। इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी राजू उर्फ ललित को गाली गलौज, मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा के तहत उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें