सरूरपुर। संरक्षित पशु की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी। पुलिस
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग के जंगल में संरक्षित पशु की हत्या का प्रयास कर रहे आरोपी नफीस व मुनसैद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक संरक्षित पशु व उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि पांचली जसड़ सुल्तान नगर मार्ग पर आरोपी संरक्षित पशु की हत्या का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी संरक्षित पशु को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में संरक्षित पशु की हत्या की योजना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है।