सरूरपुर। चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी इस्लाम। पुलिस
सरूरपुर (मेरठ)। सरधना-बिनौली रोड पर हिंडन नदी के पास से पुलिस ने चोरी की कार, तमंचा व अन्य सामान के साथ आरोपी इस्लाम उर्फ काला निवासी गांव सुन्हैटी थाना कैराना शामली को गिरफ्तार किया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार बताया कि रविवार रात थाना पुलिस बॉर्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच आरोपी हरियाणा नंबर की गाड़ी से आता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को रुकने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से चोरी की कार समेत टावर चोरी करने के उपकरण व सामान बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।