फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी पहुंचाया

Mon, 25 Jul 2022 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में नेशनल हाइवे पर रविवार देर रात हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाइवे पर रविवार देर रात हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अवस्था में युवक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया।

विज्ञापन


जानी थाना क्षेत्र के पेपला गांव निवासी 47 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र बलजीत हाईवे पर एक भंडारे में काम कर रहा था। काम खत्म कर व्यक्ति अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक कई फुट हवा में उछल कर सड़क पर जा गिरा। सड़क पर सिर लगने से युवक लहूलुहान हो गया।

यह भी पढ़ें:पुरा महादेव में आज से मेला शुरू: 20 लाख से ज्यादा कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
विज्ञापन


पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो पाई। जिसके आधार पर पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि शव को मेडिकल पहुंचा दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें