फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में पांच की मौत, कई घायल

Wed, 02 Aug 2017 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सहारनपुर मार्ग पर गांव रोहाना के पास बुधवार शाम रोडवेज बस और ट्रक के बीच हुई भिड़त में बस में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में करीब दस यात्री गंभीर रूप से घायल हुए है। मृतकों में दो महिलाएं और बच्चा भी शामिल हैं। घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से एक महिला को नाजुक हालत में मेरठ रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बस और ट्रक की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार शाम करीब 4:30 बजे रोहाना के पास बड़कली पुलिया पर हुआ। हादसे के वक्त मुजफ्फरनगर डिपो की अनुबंधित बस सहारनपुर से मुजफ्फरनगर आ रही थी, जबकि ट्रक सहारनपुर की ओर जा रहा था। इस हादसे में देवबंद के मौहल्ला हसीना वाली गली निवासी वसीम अख्तर (34) पुत्र सरवर, उसकी पत्नी सायमा (32), सागर (30) पुत्र मोहर सिंह निवासी मढ़करीमपुर खतौली, एक सात साल के बालक और 30 वर्षीय महिला की  मौत हो गई। देर रात तक बालक और महिला की शनाख्त नहीं हुई थी, माना जा रहा है कि ये मां-बेटा हो सकते हैं।  
विज्ञापन

हादसे में पांच की जान गई
बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस जब रोहाना से आगे बड़कली पुलिया के पास पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने रोडवेज बस की चालक साइड में टक्कर मार दी। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मारे यात्रियों के शव बस से नीचे गिर गए थे, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़े। सभी घायलों को बाहर निकाला। वहां से गुजर रहे टेंपू, टैक्सी और टाटा एस वाहनों से घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर घायल हुए दस लोगों में रईस निवासी खालापार, अनुरामा पत्नी अरविंद निवासी मलीरा, मनीष निवासी नंगला कबीर, मनोज व उसकी पत्नी पुष्पा निवासी जट नंगला, रिहान निवासी बिजनौर, सुमित निवासी खन्ना (पंजाब), रविंद्र  निवासी बिजनौर और एक अज्ञात 28 वर्षीया महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में इस महिला को मेरठ रेफर कर दिया गया है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें