फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के शौक ने बना दिया चोर, थाने में कबूली ये सभी वारदातें

Wed, 02 Aug 2017 01:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
बाइक चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ में देहलीगेट पुलिस ने सोमवार रात अंतर्राज्यीय वाहन चोरी करने वाले गैंग के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने पांच बाइक और चार एक्टिवा बरामद की हैं। वहीं तीन युवक अभी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने प्रेसवार्ता कर बताया कि एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर तीन युवकों को सोतीगंज से पकड़ा है। उनकी निशानदेही पर एक मकान से बाइक और स्कूटी को बरामद किया। पकड़े गए आरोपी सलमान पुत्र निजाम निवासी मोहल्ला चौहान बस्ती खानपुर जिला बुलंदशहर हाल पता साहिबाबाद, दिनेश पुत्र रामनारायण निवासी गिन्नौर जिला बदायूं हाल पता वसुंधरा और अमित पुत्र हरफूल निवासी गांव अगवानपुर थाना परीक्षितगढ़ हैं।
विज्ञापन

थाने में बैठे बाइक चोर
सलमान गिरोह का सरगना है, जो अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए वाहन चोर बन गया। यह गिरोह मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली से बाइक और एक्टिवा चोरी करता था। इसके बाद ऑन डिमांड सोतीगंज निवासी बाबू और जली कोठी निवासी सरताज के गोदाम बेचते थे। एक्टिवा पांच हजार और बाइक को छह हजार रुपये में बेचते थे। 

वाहन चोरी करते समय हेलमेट लगाकर चलते थे, जिससे सीसीटीवी कैमरे में चेहरा न आ सके। चोरी के बाद बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर जलीकोठी में एक घर में खड़ी करते थे। सुबह चार बजे चोरी के वाहनों को सोतीगंज में ले जाकर गोदाम में कटवाते थे। नौ वाहनों में से चार दिल्ली और चार गाजियाबाद से चोरी किए हैं। आरोपियों पर अलग अलग स्थानों पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें